फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों की परीक्षाएं आज से, 157600 बच्चे लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद संचालित परिषदीय, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई। वहीं डायट से प्रश्नपत्रों के बंडलों को स्कूलों में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कुछ वर्ष तक तो केवल दिखावे को ही वार्षिक परीक्षाएं होती आ रही थी, लेकिन तीन साल पूर्व शासन ने परीक्षा नीति घोषित कर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कराने के आदेश दिए। इधर सचिव बेसिक शिक्षा रूबी सिंह ने वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च तक संपन्न कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जनपद, विकासखंड और संकुल स्तर पर प्रश्नपत्रों के रख रखाव और वितरण के संबंध में बीएसए को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इधर बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा की तैयारियां पूरी ली गई हैं। परीक्षा 16 मार्च से 25 मार्च तक होगी। यह परीक्षा जिले के 1231 प्राथमिक, 571 उच्च प्राथमिक स्कूल, नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 12 सहायता प्राप्त विद्यालयों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 1,57600 बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य 26 मार्च से 27 मार्च तक होगा, जबकि 28 से 29 मार्च तक परीक्षाफल तैयार करने के साथ 30 मार्च को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा।

स्कूलों में पहुंचे प्रश्नपत्रों के बंडल
परिषदीय विद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में रखे गए प्रश्नपत्रों को विद्यालयों में भिजवा दिया गया। मालूम हो कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र छपवाने के बाद डायट में रखवा दिए गए थे। बीएसए देवेंद्र स्वरूप के निर्देश पर प्रश्नपत्रों को सभी विद्यालयों में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


बीईओ बिलसंडा की देखरेख में होंगी परीक्षाएं
बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने जिले भर में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का कमान खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिवेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी है। बीएसए ने उन्हें परीक्षा प्रभारी बनाया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर प्रतिदिन सायं चार बजे तक रिपोर्ट मुख्यालय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें