फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों की उमड़ी भीड़, 35 ने किया रक्तदान

Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
blood
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर शनिवार को गुरुद्वारा भगत धन्ना साहिब उदयकरनपुर में हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों की भीड़ रही। 35 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन संत बाबा बलकार सिंह ने किया। महादानियों को संत बाबा बलकार सिंह, एपी बालेंदु भूषण सिंह, ईशर अकादमी के प्रबंधक हरप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संत बाबा बलकार सिंह सहित सभी ने अमर उजाला के इस अभियान की खुले कंठ से सराहना की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग व सिख संगत के सहयोग से आयोजित इस शिविर को सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन महादानियों के पहुंचने का सिलसिला इससे पहले ही शुरू हो गया था। पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण शुरू होते ही महादानियों की भीड़ ने काउंटर को चारों ओर से घेर लिया। शिविर में रक्तदान करने के लिए 90 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ब्लड बैंक में स्टोरेज क्षमता को ध्यान में रखते हुए 35 महादानियों ने रक्तदान किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ संत बाबा बलकार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एकत्र किया गया रक्त जरुरतमंद की जान बचाने में सहायक होगा। साथ ही समय-समय पर लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्त दान कर किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। अमर उजाला की ओर से रक्तदान सहित समाज सेवा के अन्य कार्य भी सराहनीय हैं।

इनका रहा खास सहयोग
संत बाबा बलकार सिंह, ईशर अकादमी के प्रबंधक हरप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, कपूर सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह रंधावा, रमनदीप कौर, अमरप्रीत कौर, गुरविंदर सिंह, मंगल सिंह।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के इन लोगों ने किया सहयोग
सीएमएस डा. रतनपाल सिंह सुमन के निर्देश पर ब्लड बैंक की काउंसलर अमरीन फातमा, पीआरओ बीसीटीपी वैन बरेली मनोज कुमार, ड्राइवर संजय, एलटी कपिल वैश्य, डाटा इंट्री मनोज कुमार व वार्ड ब्वाय जाकिर हुसैन। इस सभी को गुरुवाद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

रक्तदान कर ये बने महादानी
ईशर अकादमी के प्रबंधक हरप्रीत सिंह, जटपुरा के गुरजीत सिंह, बानगंज के हरजीत सिंह, लौकाई फार्म के संदीप सिंह, नबाबगंज के जगवीर सिंह, भोपतपुर के गुरमुख सिंह, पंजाब के जरनैल सिंह, दमगढ़ी के गुरप्रीत सिंह, लौकाई फार्म के मंदीप सिंह, मनहरिया के जितेंद्र सिंह, शाहगढ़ की रूबी, मानपुर के सुरेंद्र सिंह, मानपुर के देवेंद्र सिंह, रंजीत फार्म के कमलजीत सिंह, गजरौला की गुरजिंदर कौर, बानगंज के अरनजीत सिंह, पंजाब के गुरसेवक सिंह, मनहरिया की सतनाम कौर, नवदिया सुल्तानपुर की मंजीत कौर, चंदुइया के कुलविंदर सिंह, लालपुर के हरेंद्र सिंह, पिपरिया करम के कुलजीत सिंह, बानगंज के जितेंद्र सिंह, लौकाई फार्म के गुरसेवक सिंह, गुलडिय़ा की सर्वजीत कौर, गुलडिया के गुरसेवक सिंह, औजला जरा के हरप्रीत, मुझा के गुरविंदर, रायपुर के गुरपेज सिंह, पूरनपुर के बबली सिंह, बसंतपुर नौनेर के बलजीत सिंह, पंजाब के सर्वजीत सिंह, शाहगढ़ के हरप्रीत सिंह, शाहगढ़ के अमरप्रीत सिंह, नवदिया सुल्तानपुर की रमनदीप कौर।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें