फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार कोर्ट का दूसरे दिन बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार कोर्ट का दूसरे दिन भी किया बहिष्कार
विज्ञापन

क्रासर...
वकीलों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। वकीलों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रखा। जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार को भी वकीलों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि एलआर एक्ट की एक पत्रावली को अपर आयुक्त के आदेश पर 28 मई को उक्त से संबंधित मुकदमा को नायब तहसीलदार कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। तहसीलदार कोर्ट से पत्रावली नायब तहसीलदार कोर्ट को भेज दी गई। आरोप है कि धोखाधड़ी कर तहसीलदार ने पत्रावली मंगवाकर पिछली तिथि में अपर आयुक्त के आदेश का हवाला देकर कानून से हटकर अपने आदेश को शून्य कर दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बार एसोसिएशन उनके कृत्य की निंदा करती है। साथ ही तहसीलदार के न हटने, उनके विरुद्ध कार्रवाई न होने तक तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार रहेगा। ज्ञापन में पत्रावली का अवलोकन कर पूरे मामले की जानकारी डीएम को देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें