फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहन चालकों से अवैध उगाही का मामला प्रकाश में आया है। वाहन चालकों का आरोप है कि पाठशाला पुलिस चौकी पर एक प्राइवेट व्यक्ति प्रत्येक माह की 7 से 16 तारीख तक वाहन चालकों से अवैध उगाही करता है। वाहन चालकों ने उच्चाधिकारियों से उगाही बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र की दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी का है। वाहन चालकों का आरोप है कि उक्त पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध उगाही करने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति को रखा गया है, जो चौकी से गुजरने वाले वाहनों से एंट्री के नाम पर अवैध उगाही करता है। वह वाहन चालकों को एक पर्ची भी देता है, इसके आधार पर चौकी से गुजरने वाला कोई भी वाहन चालक उसे परेशान नहीं कर सकता। वाहन चालकों से दो से तीन सौ रुपये तक वसूले जाते हैं, इससे वाहन चालक खासे परेशान हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें