फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को मिलना चाहिएं एएलएफ एंबुलेंस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को एएलएफ एंबुलेंस का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

चिकित्सा सेवा में लगे वाहनों के हेड ने किया निरीक्षण
23 पीबीटीपी 25
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। चिकित्सा सेवा में 108, 102 सहित तमाम कार्यों के लिए वाहनों के ऑपरेशन हेड ने पीलीभीत पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि वैंटीलेटरयुक्त एंबुलेंस (एएलएफ) का लाभ जानकारी न होने के चलते मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसका प्रचार-प्रसार कर मरीजों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार के मरीजों के लिए वाहन सेवा 102, 108 व एएलएफ एंबुलेंस सेवा चलाई जा रही है। वहीं महिला हेल्पलाइन के लिए 181 का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों का संचालन कर रही लखनऊ की संस्था के ऑपरेशन हेड अनिल सिंह शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। चिकित्साधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने इन वाहनों का निरीक्षण किया साथ ही महिला एवं पुरुष जिला अस्पताल पहुंचकर वाहनों से आने वाले मरीजों का लेखा जोखा देखा। उन्होंने बताया कि 108 एवं 102 की सेवा जनपदवासियों को मिल रही है लेकिन आधुनिक सुऱ्विधाओं से युक्त कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली से युक्त एएलएफ एंबुलेंस का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक जिले को दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों को नि:शुल्क पहुंचाने की व्यवस्था है। उन्होंने संबंधित टीम को इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए। जिला अस्पताल के बाद उन्होंने आशा ज्योति केंद्र पहुंचकर महिला हेल्पलाइन के चल रही 181 सेवा के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें