पूरनपुर। अकाल एकेडमी गोमती के बच्चों ने सीबीएसई कलस्टर चतुर्थ स्टेट एथलेटिक्स मीट 2017 की एटा में 11 से तेरह अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में परचम लहराया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने तीन स्वर्ण, चार ने रजत और पांच ने कास्य पदक जीते। बच्चों की सफलता पर स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।
स्कूल के कोच रेहान रजा खान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के पंद्रह बच्चों ने भाग लिया। छात्रा मनप्रीत कौर ने लंबी कूद मेें, परमवीर सिंह ने गोला फेंक में, अंचति कौर, फरहीन, मनप्रीत कौर, सुमनप्रीत कौर ने चार बाई सौ मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। छात्र करनवीर सिंह ने तिगड़ी कूद में रजत पदक हासिल किया। सुमनप्रीत कौर ने ऊंची कूद में, फरहीन खान ने दौ सौ मीटर दौड़ में, सुमनप्रीत कौर ने तिगड़ी कूद में रजत पदक हासिल किया। फरहीन खान ने चार सौ मीटर दौड़ में कास्य, परमजीत कौर ने आठ सौ और पंद्रह सौ मीटर दौड़ में कास्य पदक जीता। गुरवीर सिंह को ऊंची कूद में, मनप्रीत कौर को सौ मीटर दौड़ में कास्य पदक मिला। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्तर के लिए स्कूल के परमवीर सिंह, मनप्रीत कौर, फरहीन खान, करनवीर सिंह, सुमनप्रीत कौर, अंचित कौर का चयन हुआ।
बच्चों की सफलता पर बच्चों के स्कूल लौटने पर उनका स्वागत किया गया। डॉ. दिवेंद्र सिंह, प्रबंधक बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सिंह गुलेरिया, भूपेंद्र सिंह, दलजीत सिंह सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।