फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों से सुरक्षा का हो स्थाई समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाघ के हमले के विरोध में नेहरू पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और वन विभाग को बाघ से सुरक्षा का स्थाई समाधान तलाशना होगा। उन्होंने कहा कि लगातार हमले के बाद भी वन विभाग बाघ की लोकेशन भी पता नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगलों से बाहर आ रहे बाघ अब जनसामान्य के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इसके विरोध में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बृहस्पतिवार से नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू किया है। धरने के तीसरे दिन शनिवार को तमाम समर्थकों के साथ वह धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से पूर्व में भी टाइगर रिजर्व के बजट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था लेकिन एनटीसी के मुखिया प्रधानमंत्री ने इसके लिए बजट जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमरिया क्षेत्र में खुले घूम रहे बाघों को जल्द न पकड़ा गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है ऐसे में वन विभाग को ठोस रणनीति बनाकर बाघों को पकड़ना चाहिए। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नेहरू पार्क पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक पीतमराम, ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, अफरोज जिलानी, अजय सूरी, अमनदीप जौली, ललित, छत्रपाल वर्मा, उमेश वर्मा, हरीराम, महेश चंदानी, जावेद, मसूफ रजा रवि रस्तोगी, पप्पू मलिक, मुन्ने मियां, बंटी मिश्रा, सूरजपाल वर्मा, सरफुद्दीन नूरी, मेंहदी रजा, नफासत, तौशीफ जागनलाल सक्सेना, ओमकार मौर्य, ओमप्रकाश सक्सेना, सोनपाल राना, गुलशेर, हरजीत सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें