फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने व उनकी नियमित विद्यालयों में आमद को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जिले में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद छह से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य की गई है। कई कोशिशों के बाद भी इस आयु वर्ग के सभी बच्चों का दाखिला नहीं हो पाता है। परिषदीय स्कूलों में बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस बार एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत विद्यालय अवधि के बाद शिक्षक/शिक्षामित्रों द्वारा प्रबंध समिति सदस्यों के साथ घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही मेले, गोष्ठी, रैली, प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह में नए नामांकन की सभी कार्रवाई 15 जुलाई तक पूरी करते हुए बच्चों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराएं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें