फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटे गए कनेक्शन दोबारा जोडने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिविल लाइंस नार्थ इलाके में अवैध कालोनी बताकर विद्युत विभाग की ओर से काटे गए 20 कनेक्शनों को लेकर हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल तक बिल जमा करने के बाद अचानक बिजली विभाग की कार्रवाई का शिकार हुए दर्जनों उपभोक्ता शनिवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। उनको ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने ही उनको ये कनेक्शन दिए थे, जिससे बिजली का इस्तेमाल कर तीन साल से लगातार बिल जमा किया जा रहा है। उनका कहना था कि अगर कॉलोनी अवैध है तो पहले इसकी जांच क्यों नहीं की गई। अचानक बिना नोटिस दिए कार्रवाई कर दी गई। इसमें शामिल रहे बिजली कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों पर संगीन आरोप लगाते हुए काटे गए कनेक्शनों को दोबारा जोड़ने की गुहार डीएम से लगाई। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग मनमानी पर उतारू है। अगर कॉलोनी अवैध है, तो उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने तीन साल पहले कनेक्शन दिए हैं। इस मौके पर अकील अहमद, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल जलील निजामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें