शहर के बेनहर फीडर के पास लगे खंभे पर जंफर सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। शहर के बेनहर फीडर पर जंपर टूटने से 700 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब आधा घंटा बाधित रही। इसके अलावा भी शहर में कटौती का सिलसिला जारी रहा।
शहर में रोजाना हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी शहर के बेनहर फीडर के पास लगे खंभे का जंपर टूट गया, जिससे वहां के सात सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां की सप्लाई को करीब आधे घंटे के बाद सुचारु किया।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, मधुवन, निरंजनकुंज, रामवाटिका, राजीव काॅलोनी, साहूकारा, आवास विकास, बाजार गेट, तुलाराम, कोतवाली के आसपास, सुनगढ़ी क्षेत्र, काला मंदिर आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बेनहर फीडर पर जंपर टूटने से समस्या आई थी, जिसे सही करा दिया गया।