फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 70 शिक्षा मित्रों को सितंबर का नहीं मिला मानदेय, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शिक्षा मित्रों में माह सितंबर का मानदेय का भुगतान न होने से रोष है। आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक लिपिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1500 और बेसिक शिक्षा योजना के तहत 70 शिक्षा मित्रों की तैनाती है। इसमें सर्वाधिक बेसिक शिक्षा के 36 शिक्षक पूरनपुर ब्लाॅक के स्कूलों में तैनात है। बेसिक शिक्षा के तहत तैनात शिक्षा मित्रों का आरोप है कि उन लोगों को अक्सर समय से मानदेय का भुगतान नहीं मिलता। जबकि सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षा मित्रों को नियमित मानदेय भुगतान हो रहा है।
बेसिक शिक्षा के तहत तैनात शिक्षा मित्रों को सितंबर महीने का मानदेय अब तक न मिलने पर समायोजित शिक्षक व शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में एक लिपिक पर मानदेय भुगतान करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। पत्र में एसोसिएशन के ब्लाॅक अध्यक्ष वेदपाल सिंह, रईस अहमद, विनोद कुमार, रमेश आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें