विधायक ने लिया अभियान में हिस्सा
पूरनपुर विकासखंड की रामपुरा कोन ग्राम पंचायत में विधायक बाबूराम पासवान ने अभियान में प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की। अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीसी वीबी-जी रामजी हेमंत यादव ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों की 720 ग्राम पंचायतों में 69 हजार श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, श्रमिकों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
अमरिया विकासखंड क्षेत्र के गांव चठिया न्याज अहमद, धुंधरी, माधोपुर में सोमवार को रोजगार से सम्मान की ओर, काम भी सम्मान भी अभियान के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनवर मलिक, अमित दुबे, जशोदा देवी आदि मौजूद रहे।