फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बरेली के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun, 11 Oct 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर बिनौर के निकट गढ़ा जंगल में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात दोनों की पहचान हो सकी। 
विज्ञापन
गजरौला में असम हाईवे पर हुआ था हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली के नवाबगंज कस्बा निवासी दीपक की मौत हो गई। उसका साथी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ा जंगल में हुआ। बाइक सवार दोनों युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की गंभीर हालत देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया। हादसे के बाद दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद देर रात उनकी पहचान हुई। 

पूरनपुर से लौट रहे थे दोनों युवक 
दोनों युवक बरेली जिले के नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला पट्टा के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि मुकेश अपनी बहन से मिलने पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया आया था। दीपक उसका दोस्त है। वह भी उसके साथ गया था। दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एक ही कस्बे के रहने वाले दोनों दोस्तों के साथ हुए हादसे से परिजन गमगीन हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें