फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 69.05 फीसदी पड़े वोट

Tue, 13 Oct 2015 10:41 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ललौरीखेड़ा और अमरिया ब्लाक का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दोनों ब्लाकों में 69.05 फीसदी मतदान हुआ। जिला पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए 111 और बीडीसी के 211 पदों के लिए कुल 1044 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हुआ। अमरिया ब्लाक के नवादाकंजा के मतदाताओं ने अंतिम समय में उनके गांव से बूथ बदलकर गांव के मजरा बाकरगंज में में किए जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

मतदान के लिए सोमवार को ही पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह मतदान की गति कुछ धीमी रही लेकिन दस बजे के बाद से मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। लरौरी खेड़ा ब्लाक में जिला पंचायत की तीन सीटों के लिए 44 व अमरिया विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों के लिए 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन ब्लाकों में बीडीसी की क्रमश: 84 व 123 सीटें हैं। ललौरी खेड़ा में चार व अमरिया में दो सीटों पर एकल नामांकन के कारण वहां नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर क्रमश: 454 व 590 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को इसके लिए अमरिया में बने 116 मतदान केंद्रों के 227 व ललौरीखेड़ा के 77 मतदान केंद्र पर 163 मतदान स्थलों पर चुनाव संपन्न हुआ। अमरिया में 67.47, ललौरीखेड़ा में 70.64 फीसदी मतदान हुआ। मंगलवार को निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ और सपा विधायक पीतराम की बहू मालती देवी की सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव प्रेक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय, डीआईजी आरकेएस राठौर व जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने कई बूथों का निरीक्षण कर मतदान कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


कुछ इस तरह हुआ मतदान
समय        ललौरीखेड़ा    अमरिया    कुल प्रतिशत
7-9 बजे    12.44        12.87        12.65
9-11 बजे    25.13       25.75       25.65
11-01 बजे    44.83      40.37       42.60
01-03 बजे    55.11      56.50       55.60
03-अंत तक  70.64        67.47       69.05

झलकियां
-चुनाव का हाल लेने जहानाबाद थाने पहुंचे डीआईजी
-रामपुर पुलिस की सुरक्षा में हुआ चुनाव
-बेटी के चुनाव क्षेत्र का हाल लेने पहुुंचे राज्यमंत्री हाजी रियाज
-कई बूथों पर लगे पोस्टरों ने उड़ाई आचारसंहिता की धज्जियां
-नौगवां पकड़िया के बूथ से पुलिस ने हटवाया पोस्टर
-कई स्थानों पर सूची में नाम न होने पर होती रहीं नोंकझोंक
-अधिकारी कर्मचारियों ने फलाहार रहकर की चुनाव ड्यूटी
-विधायक पीतमराम भी अनुज वधू के लिए डाला वोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें