बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग करने की आशंका में दो गांवों के 64 लोगों को निरुद्ध किया है। न्यायालय से निरुद्ध लोगों को नोटिस भेजकर तत्काल जमानत कराने का आदेश दिया है।
कोतवाली पुलिस ने चेहल्लुम पर शांतिभंग करने की आशंका में मीरपुर वाहनपुर और गांव मुसेली के 32-32 लोगों को निरुद्ध किया है। कोतवाली पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर इन सभी निरुद्ध लोगों को एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किए जाने की संस्तुति की है। एसडीएम ने पुलिस की रिपोर्ट से सहमति जताते हुए निरुद्ध लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस में निरुद्ध लोगों को तत्काल कोर्ट में पहुंचकर जमानत कराने का आदेश दिया है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस के माध्यम से जारी नोटिस निरुद्ध लोगों को तामील करा दिए गए हैं। संवाद