रेलवे स्टेशन पहुंची डेमू ट्रेन को देखने उमड़ा हुजूम
01पीबीटीपी-42,43
पीलीभीत। दो दिन पहले बरेली में हुए शुभारंभ के बाद पहली बार पीलीभीत पहुंची अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मेेट्रो टाइप ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को यह ट्रेन बरेली से 18:05 पर रवाना होकर सवा आठ बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के चालक सर्वेश कुमार, सहचालक अंशु कुमार, लोको इंस्पेक्टर रमेश राना, गार्ड अमरीश कुमार जब ट्रेन लेकर स्टेशन पहुंचे तो भारी संख्या में स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अत्याधनिक तकनीकी युक्त यह ट्रेन संख्या 55367/55370 बरेली सिटी-पीलीभीत और पीलीभीत से बरेली सिटी के बीच चलाई जाएगी। इस मौके पर लोको पायलट एसक्यू जैदी, रामकिशन आदि ने ट्रेन का स्वागत किया। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उसमें सवार यात्रियों ने ट्रेन का सफर आरामदायक बताते हुए तारीफ की।
खास बात यह है कि डेमू ट्रेन में मेट्रों की तरह दोनों तरफ इंजन लगे हैं। ब्लू और व्हाइट कलर के कोच का गेट भी काफी बड़ा है। इसमें बस की तरह कोच में दोनों साइड दो-दो कुर्सियां हैं। कोच के अंदर डिस्पले बोर्ड भी लगे हैं। जिससे यात्रियों का आने वाले स्टेशन की जानकारी हो सकेगी।