29 पीबीटीपी 12
डेढ़ माह बाद बनकर तैयार हुआ बाईपास रोड, यातायात शुरू
बीसलपुर। बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर रपटुआ नदी का नया बाईपास रोड शुक्रवार को डेढ़ माह बाद बनकर तैयार हो गया। शनिवार को इस पुल से यातायात शुरू कर दिया गया।
बताते चलें कि 15 अगस्त की रात में बरेली रोड के भड़रिया मोड़ के पास रपटुआ नदी पर बना बाईपास रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। जिससे उधर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। लोगों को नवदिया सितारगंज होकर बरेली आना जाना पड़ रहा था। जिससे लोगों के समय व पैसे दोनों का दुरुपयोग भी हो रहा था। काफी दिक्कत भी हो रही थी। पीडब्ल्यूडीे के अधिकारियों ने नया बाईपास रोड बनवाना शुरू कर दिया था, जो शुक्रवार की शाम बनकर तैयार हो गया और शनिवार से इस नए बाईपास रोड से आवागमन सुचारु हो गया। जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। शनिवार को इस नए बाईपास रोड से बड़े पैमाने पर वाहन गुजरे। सुबह से ही वाहनों के गुजरने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। ब्यूरो