फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण एप पर फीडबैक दो, ईनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
29पीबीटीपी-23
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण एप पर फीडबैक दो, इनाम पाओ
लॉटरी सिस्टम से होगी घोषणा, प्रथम तीन विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को नंबर वन बनाने के लिए डीएम और सीडीओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) 2018 एप डाउनलोड कर सर्वे कर अच्छी रैंक दिलाने की लोगों से अपील की है। विकास भवन, डीएम कार्यालय और हर ब्लॉक में स्वच्छता सर्वेक्षण के ड्राप बॉक्स रखे गए हैं। इन ड्राप बॉक्स में फीडबैक देने के बाद उसके रसीद डालनी होगी। जिसके बाद लॉटरी सिस्टम से प्रथम तीन विजेताओं को पांच हजार, तीन हजार और पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय सरकार की एक टीम पूरनपुर और बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की हकीकत परखने पहुंची थी। ग्रामीणों से ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का फीडबैक लिया था। सीडीओ वीके भागवत ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 की तैयारी पूरी कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के साथ ही अन्य नागरिक भी 30 अगस्त तक मोबाइल पर एप डाउनलोड कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदार बन सकते है। उन्होंने बताया कि एसएसजी एप इंस्टाल करने के बाद सबसे पहले मनपसंद भाषा चयन करनी होगी। इसके बाद प्रदेश व जिला चयनित किया जाएगा। ऑनलाइन एक के बाद एक सवाल स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसके नीचे ही तीन विकल्प उपलब्ध हैं। आप अपने गांव व अभियान को लेकर दिए गए किसी भी विकल्प पर क्लिक कर फीडबैक दे सकते हैं। एप पर फीडबैक देने के बाद उसकी एक रसीद का प्रिंट आउट निकालकर डीएम कार्यालय, सीडीओ कार्यालय व ब्लॉक में रखे ड्राप बॉक्स में डालना होगा। लॉटरी सिस्टम के तहत 21 सितबंर के बाद प्रथम तीन विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें