फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी कई इलाकों में नहीं सुधरे हालात, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, बिजली गुल
विज्ञापन

सुधार कार्य के नाम पर लापरवाह बना बिजली विभगा
बुधवार रात आंधी से टूटे पोल और तारों का समाधान नहीं
आंधी से जिले में करीब डेढ़ सौ पोल क्षतिग्रस्त
04 पीबीटीपी 10
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
आंधी-बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था का सुधार करने के नाम पर विद्युत विभाग के अफसर लापरवाह बने हुए है। 48 घंटे का समय बीतने के बाद भी शहर के कई इलाकों में सप्लाई सुचारू करना तो दूर सुधार करने के लिए कर्मचारी भी मौके पर नहीं भेजे गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों के सामने बिजली संकट मुसीबत बना ह़ुआ है। सुधार कार्य के नाम पर की जा रही टालमटोल से नाराज किराना मंडी के व्यापारियों ने शुक्रवार को एक्सईएन से मुलाकात कर समाधान की मांग की। जिस पर उन्होंने शाम तक सुधार होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आई आंधी-बारिश के बाद जहां आग की घटनाओं ने मजदूरों और किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। वहीं शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक की बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ गई थी। विद्युत पोल टूटकर गिर गए तो कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसको लेकर कराए गए सुधार कार्य में विभागीय स्तर पर संजीदगी नहीं दिखाई दे रही है। यही कारण रहा कि गांधी स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी मोहल्ला, किराना मंडी, नखासा समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई को दूसरे दिन भी सुचारु नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार की रात भी लोगों ने बिना बिजली उसके इंतजार में गुजार दी। गांधी स्टेडियम रोड के निवासी संजीव उर्फ गोलू ने बताया कि दो दिन से सिर्फ पेड़ की टहनियों को कटवाने का काम हो रहा है। पूछने पर एक -दो घंटे में बिजली आने की बात कर्मचारी कहकर टाल जा रहे है। इसका दो दिन बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। बेहद लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है। बिजली न होने पर लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा है। इसका सीधा असर घरेलू कामकाज पर भी पड़ा है। उधर किराना मंडी के कई व्यापारियों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नाराजगी जताई। उनका कहना था कि आंधी में दो पोल गिर गए थे। इनकी चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी उसको हटाने के लिए नहीं पहुंचा। लाइनमैन, जेई, एसडीओ तक सभी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। फिर भी कोई नहीं सुन रहा है। अधिशासी अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि आंधी से जिले में करीब डेढ़ सौ पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी का सुधार कार्य करवाया जा रहा है। कर्मचारी टीम के साथ मौके पर सुधार कार्य में जुटे हुए हैं, जल्द व्यवस्था सुचारू होगी। समस्त एसडीओ और जेई को कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें