फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 27 Mar 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
protest
विज्ञापन
बिजली के निजीकरण के खिलाफ विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। रोडवेज स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर कर्मचारियों ने निजीकरण को जनता के लिए नुकसानदायक बताया। इसको वापस लेने की सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार सुबह दस बजे से प्रदर्शन की शुरूआत की गई। इसको लेकर कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षण अभियंता एमके पाठक ने कहा कि बिजली के निजीकरण से जनता को नुकसान के सिवाए कुछ नहीं मिलने वाला। इसके दुष्परिणाम बताते हुए सरकार से निजीकरण को वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर इसका विरोध किया गया है। अग्रिम रणनीति केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार होगी। इस मौके पर एसडीओ रनवीर सिंह, दीपक नेगी, पूजा, छाया सक्सेना, कमला, सुशीला देवी, आनंद बाबू, अतुल वर्मा, जेई रियाजुद्दीन, सरफुद्दीन, ज्ञानेंद्र, शमशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें