फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा के पास रविवार रात आठ बजे के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखे गए हैं। इनका सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक चलाते वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के निरंजनकुंज कॉॅलोनी के पास के निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ बेबी पुत्र दीनानाथ रविवार को काम के सिलसिले में माधोटांडा के जमुनिया गांव गए थे। उनके साथ पूरनपुर के मोहल्ला हबीबगंज निवासी चंदर (25) पुत्र रामभजन भी थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। रात करीब आठ बजे माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा स्थल के पास पहुंचते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े दोनों युवकों की सूचना पुलिस को दी। इस पर गजरौला व माधोटांडा दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही एसएचओ गजरौला वीके पटेल, ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली भी आ गए और हादसे की जानकारी जुटाई। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें