फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा के अध्यक्ष प्रत्याशी समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
न‌िकाय चुनाव
विज्ञापन
बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाए जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बिना अनुमति क्षेत्र में प्रचार सामग्री लगाने पर सपा, बसपा, भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी समेत पांच के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद ही पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया था। इसके बावजूद कस्बा की सड़कों, विद्युत पोल को प्रत्याशियों ने अपने प्रचार का अड्डा बना लिया। जहां-तहां होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगा दिए गए। तीन दिन पहले हुई बैठक के दौरान भी थाना पुलिस ने इसको उतरवाने की बात कही, लेकिन इसका असर प्रत्याशियों पर नहीं पड़ा। शनिवार को कई स्थानों की वीडियोग्राफी कराने के बाद पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश गुप्ता, बसपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अटल जायसवाल, सपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अंसार मंसूरी, निर्दलीय सभासद प्रत्याशी शालिनी देवी और अनवार अहमद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधोटांडा में भी सात पर दर्ज हुई रिपोर्ट
माधोटांडा। एसडीएम सूरज यादव के निर्देश पर ईओ लेखराज भारती ने कस्बे का भ्रमण किया। इसमें कई स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री बिना अनुमति लगी पाई गई। इसकी वीडियोग्राफी कराने के बाद ईओ की तरफ से तहरीर पुलिस को दी गई। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रत्याशी सुनील कुमार, मदनलाल, राजेंद्र गुप्ता, ताहिर खां, रफी अहमद, फरियाद मंसूरी, मुकेश कुमार के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें