फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाइफरकेशन में भी पर्यटकों के लिए मिल सकेगी कैंटीन की सुविधा

Fri, 10 Nov 2017 11:31 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व चूका बीच बनने के बाद इस वर्ष पहली बार बाइफरकेशन में भी पर्यटक कैंटीन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसको लेकर शारदा मुख्य नहर की पटरी पर गोल बंगले के रूप में कैंटीन व कैंटीन संचालक के लिए आवास का निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में इस नए सत्र से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वन निगम के हवाले की गई है। 15 नवंबर से चूका बीच पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। चूका बीच तो पहले से ही कैंटीन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बाइफरकेशन में कैंटीन नहीं है। इसकी खासी कमी भी महसूस की जा रही थी। महकमे ने पर्यटकों की नब्ज को भांपते हुए इस सत्र से बाइफरकेशन में भी कैंटीन की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि पर्यटकों को बाइफरकेशन खासा पसंद है। यहां नहरों का जाल व खूबसूरत गेस्ट हाउस है। चूका बीच जाने वाले अधिकांश पर्यटक बाइफरकेशन होकर ही जाते हैं। इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी बाइफरकेशन के ही एक सिंचाई कर्मी के पुत्र को दी जा रही है। वनरक्षक नत्थू सिंह ने बताया कि चूका बीच में ग्राम वन समिति के पास कैंटीन की व्यवस्था होगी। उसी कैंटीन के माध्यम से बाइफरकेशन कैंटीन भी संचालित की जाएगी। अधिकारियों ने यह व्यवस्था पर्यटकों के लिए पहली बार बाइफरकेशन में की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें