फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की लाइन पार बस्ती निवासी इरफान पुत्र सलीमुदीन बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर लोनी से वाया खेकड़ा मंडोला मार्ग से होकर खेकड़ा अपने घर लौट रहा था। जब वह खेकड़ा मंडोला मार्ग पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी मार्ग पर दौड़ता हुआ एक सांड़ बाइक से टकरा गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक सवार इरफान मार्ग पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


डंपर ने बाइक को टक्कर मारी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शहर के दिल्ली बाइक पास के पास डंपर ने बाइक सवार सुबोध निवासी बागपत को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया । उधर, आरोपी चालक को लोगों ने डंपर के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें