खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर निवासी दिल्ली श्यामलाल कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में छात्र निसार मलिक पुत्र अब्दुल हमीद ने विपक्षी एबीवीपी के प्रत्याशी छात्र मुकुल जयसवाल को हराकर सचिव पद पर कब्जा किया। एनएसयूआई के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले खेकड़ा निवासी छात्र निसार मलिक का नगर आगमन पर रालोद के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, घनश्याम शर्मा, अमित डागर, अंकित, आरिफ मलिक, अमित, भूरा, विशाल, राशिद मलिक, धीरू धामा आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।