फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे आसपास का सामान भी जलने लगा। इसको बुझाने के प्रयास में महिला भी झुलस गई। शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के निवासी संजू अग्रवाल की पत्नी सीमा शुक्रवार सुबह खाना बना रही थी। इस बीच अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में आसपास रखे सामान को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश करते वक्त सीमा भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बमुश्किल महिला को बाहर निकाल आग पर काबू किया। घायल सीमा को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें