फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

610 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग, आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 69000 शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 656 रिक्त पदों के लिए अभी तक 610 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। तीसरे दिन 18 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। शनिवार को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे, जिसके चलते बीएसए कार्यालय में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शिक्षक भर्ती को लेकर जनपद में रिक्त चल रहे 656 शिक्षकों पदों को लेकर दो दिसंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन 300 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई, जबकि दूसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को काउंसलिंग में 292 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उधर, शुक्रवार को काउंसलिंग से छूटे अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था।
शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर छह पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि 656 पदों के सापेक्ष कुल 610 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि पांच चयनित अभ्यर्थियों को एनआईसी में जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगें। शेष चयनित अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय परिसर में दस काउंटरों पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें