साक्षर भारत अभियान के तहत पढ़े रहे नव साक्षरों की साक्षरता परीक्षा 23 अगस्त को होगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 70 हजार नवसाक्षर भाग लेंगे।
निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में 599 लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर एक महिला व एक पुरुष प्रेरक द्वारा निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। साक्षरता परीक्षा प्रत्येक वर्ष मार्च व अगस्त माह में होती है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि इस बार साक्षरता परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को किया जा रहा है। इसमें स्कूल न जाने वाले 16 वर्ष से लेकर किसी भी आयु तक के वे लोग इस परीक्षा में भाग लेंगे, जो साक्षर भारत अभियान में शिक्षा ले रहे हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी तीन घंटे की परीक्षा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्र पर परीक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रेरकों को दी गई है।
...तो पेंशन में होगी 50 रुपये की बढ़ोत्तरी
जिला लोक शिक्षा समिति के प्रभारी सौरभ सक्सेना ने बताया कि साक्षरता परीक्षा पास करने वाले यदि समाजवादी पेंशन पा रहे हैं तो इसमें 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी।