बरेली-हरिद्वार नेशनल हाइवे को ठीक कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द काम शुरू नहीं कराया गया तो संगठन भूखहड़ताल शुरू करेगा।
शनिवार को सुबह जिला प्रभारी यूसुफ मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता फरदिया चौराहे पर धरना देने पहुंचे। जिला प्रभारी ने कहा कि नेशनल हाइवे पर काम शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन अभी तक निर्माण संस्था ने काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द काम शुरू नहीं किया गया तो संगठन अब भूख हड़ताल शुरू करेगा। धरने पर तुलाराम, हरीओम, रघुवीर सिंह, सुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, खेमकरन लाल, भजनलाल, नत्थूलाल, सोहनलाल, कुंवरसेन, पूरनलाल, गंगाराम, धर्मपाल, बुद्धसेन, सियाराम, राजकुमार, फूलचंद्र, चेतराम, महेंद्र पाल, जमुना प्रसाद, काशीराम, राधेश्याम, नातीफ अहमद, हरीबाबू पासवान, राशिद अल्वी, कासिम, अजमल, आसिफ मलिक, राधेश्याम, हसन, हरविंदर सिंह, नरायन अल्वी मौजूद रहे।