फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 577 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा

Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को इंटर के विद्यार्थियों की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कुल 577 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थियों के हंसते-खिलखिलाते चेहरों ने पेपर अच्छा होने की गवाही दी। परीक्षार्थी पेपर में आए प्रश्नों से संतुष्ट हुए। बोले तैयारियां के साथ पेपर देने का बेहतर नतीजा निकला।
विज्ञापन

दूसरी पाली में निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। जांच के बाद इन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।भौतिक विज्ञान में 12,300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 577 ने परीक्षा छोड़ दी। गैरहाजिर परीक्षार्थियों में 450 छात्र और 127 छात्राएं शामिल रहीं।
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से आए। उम्मीद है कि रिजल्ट भी बेहतर होगा। वहीं, परीक्षा को लेकर विभागीय अफसरों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल सक्रिय रहा। कहीं से नकल आदि का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

000
फोटो : 27
भौतिक विज्ञान विषय की साल भर तैयारी की। पेपर देख मेहनत रंग लाई। अधिकांश प्रश्न अच्छे हुए। - हेमलता
00
फोटो: 28
भौतिक विज्ञान के पेपर में अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए विषयों से संबंधित ही थे। पूर्व से ही पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से पढ़ लिया था, इसका फायदा मिला। - कनकपाल
000
फोटो: 29
भौतिक विज्ञान की परीक्षा से पूर्व तैयारी पूरी कर ली थी। प्रश्न पत्र देख दिल खुश हो गया। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - प्रियंका
000
फोटो: 30
प्रश्नपत्र देख मन खुश हो गया। की गई तैयारी रंग लाई। उम्मीद है कि रिजल्ट भी बेहतर आएगा। - मुस्कान

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आती छात्राएं।संवाद

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आती छात्राएं।संवाद

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आती छात्राएं।संवाद

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आती छात्राएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें