फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मतदाताओं के सत्यापन संग पहुंचे 57 लाख मतपत्र

Fri, 19 Dec 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जिले में 69412 मतदाता बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी करीब 5.41 प्रतिशत है।
विज्ञापन

मतदाताओं के क्राॅस जांच के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। पुनरीक्षण के दौरान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 1.29 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उधर, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को 57 लाख मतपत्र जिले में पहुंचे हैं।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2021 में 12.83 लाख मतदाताओं का आंकड़ा बढ़कर अब 13.52 लाख हो गया है।
23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं सूची से हटाए गए मतदाताओं की संख्या 1,29,354 है। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक 23652 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में 8957, बरखेड़ा में 7672, बिलसंडा में 7504 मतदाता बढ़े हैं। इसी तरह अमरिया में 7488, बीसलपुर में 7320 और ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में बढ़े मतदाताओं की संख्या 6819 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें