फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका उपचुनाव में हुआ 56 प्रतिशत मतदान

Wed, 08 Apr 2015 12:11 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के वार्ड 11 के सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार वोट डाले गए। यहां कुल 56 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव को लेकर पालिका में काफी गहमा गहमी रही।
विज्ञापन


वार्ड सदस्य के उपचुनाव दीन दयाल, पुष्पा यादव, सरिता वर्मा और सुधीर कुमार कुल चार लोग मैदान में थे। मतदान के लिए बूथ बनाए गए थे। चारों बूथों पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

मतदान स्थल से कुछ दूर प्रत्याशियों के बिस्तर पड़े हुए थे, जहां मतदाताओं को पर्चियां दी जा रही थीं। शाम तक चले मतदान में कुल 2159 मतदाताओं में से 1189 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस पर यहां कुल 56 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में तहसील कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम एपी श्रीवास्तव, तहसीलदार नन्हेंलाल सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें