सरकारी विभाग जनता से बकाया वसूलने में हर हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन खुद कर्जदार होने के बावजूद उसे अदा करने में लापरवाह हैं। जिले के तमाम सरकारी विभागों पर नगर पालिका के गृहकर और जलकर का करीब 54 लाख रुपये बकाया है। इधर, वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब ढाई माह बचा है, लेकिन पालिका प्रशासन चुप्पी साधे है।
शहर में करीब 107 सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। इनमें कुछ विभाग तो नगर पालिका को गृह व जलकर दे रहे हैं, लेकिन अधिकतर विभाग करों का भुगतान नहीं किया है। नगर पालिका के मुताबिक विभिन्न सरकारी विभागों पर करीब 54 लाख रुपये बकाया है। इनमें कई विभाग ऐसे भी हैं, जो लंबे समय से नगर पालिका के लाखों रुपये दबाए बैठे हैं। नगर पालिका प्रशासन हर साल इन विभागों से वसूली को लेकर नोटिस जारी करता है। जबकि कुछेक विभाग बकाया जमा भी कर रहे हैं।
इन विभागों पर है बकाया:
अधिशासी अभियंता विद्युत उपखंड- 6,16,489
मुख्य डाकपाल- 3,65,400 रुपयेे
प्रभागीय निदेशक सा.वा. प्रभाग- 3,67,870 रुपयेे
मुख्य विकास अधिकारी- 3,64,719 रुपयेे
अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड-2,97,900 रुपये
जिला पुरुष अस्पताल- 2,40,000 रुपये
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय- 2,36,750 रुपये
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग-1,36,404 रुपये
कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय- 1,26,000 रुपये
जिला पंचायत- 1,27,005 रुपयेे
सीनियर मार्केटिंग इंसपेक्टर- 1,02,700 रुपयेे
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय- 97,840 रुपयेे
जिला महिला अस्पताल-87,500 रुपये
रा.लु.सा. महिला कॉलेज-81,000 रुपयेे
समाज कल्याण निर्माण निगम- 81,000 रुपयेे
बैंक ऑफ बड़ौदा विकासभवन- 67,500 रुपयेे
कर अदायगी को लेकर सरकारी विभागों को सूचना भेजी जा चुकी है। कुछ विभागों ने बकाया जमा भी किया है। इन सभी को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व बकाया जमा करने को कहा गया है। यदि बकाया जमा नहीं करते हैं तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।