पीलीभीत क्षेत्र के एक गांव में जांच को पहुंची क्षय रोग टीम।फाइल फोटो
- फोटो : reasi
पीलीभीत। जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष क्षय रोगी अभियान में अब तक 520 नए मरीज मिले हैं। विभाग की ओर से उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। यह विशेष अभियान सात दिसंबर से जिले में चलाया जा रहा है।
पिछले 50 दिनों में जिले में करीब 1,47,258 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग की दौरान विभाग को अब तक 520 नए मरीज मिले हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। मरीजों को विभाग की ओर से पोषण किट भी दी गई है।
स्वास्थ्य टीमें अब इनके पास-पड़ोसियों और करीबियों की भी निगरानी कर रही हैं। साथ ही परिवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि जो मरीज सामने आए हैं, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
हैंड हेल्ड मशीन से कर रहे एक्सरे
विशेष अभियान को लेकर क्षय रोग विभाग की टीम शहर के अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को स्क्रीनिंग कर रही है। लक्षण युक्त मरीजों की जांच की जा रही है। टीबी का पता चलते ही इलाज शुरू किया जा रहा है। हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से मरीजों का उनके घर पर ही एक्सरे भी किया जा रहा है।