फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज पॉवर प्लांट की गर्म राख से दो लोगों के पैर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बजाज पॉवर प्लांट से निकलने वाली गर्म राख एक प्लाट में डाल दी गई है। उधर, से गुजर रहे दो राहगीरों पैर झुलस गए। उन्होंने पॉवर प्लांट के अफसरों और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर बीसलपुर पुलिस को तहरीर दी है। बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शमशुल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज पॉवर प्लांट है। इससे निकलने वाली गर्म राख को एक प्लॉट में डाल दिया गया है। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे मोहम्मद जुनैद के साथ पौटाकलां से लौट रहे थे। रास्ते में बेउनका बेटा जुनैद लघुशंका करने के लिए प्लॉट की तरफ गया तो वहां पड़ी गर्म राख से उसके पैर झुलस गए। वहीं वार्ड नंबर एक निवासी विमलेश कुमार के भी प्लॉट में लघुशंका करने जाते वक्त पैर झुलस गए। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हमारे पॉवर प्लांट से निकलने वाली राख ठंडी होती है। वह फिल्टर होकर निकलती है। ये राख पटान के काम आती है, लेकिन चीनी मिल के बॉयलर की सफाई के दौरान निकलने वाली राख कई दिनों तक गर्म रहती है। हो सकता है कि वो राख चीनी मिल से निकली हुई हो। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। - रियाजुद्दीन, ठेकेदार, बजाज पॉवर प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें