फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आलू की बुवाई-खुदाई के यंत्रों पर भी मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन ने आलू की खेती में लागत घटाने के लिए बुआई और खुदाई की मशीनों पर अनुदान लागू किया है। किसानों को इसका लाभ उद्यान विभाग से भी मिलेगा। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आलू की खेती में बढ़ती लागत को कम करने के लिए कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिस काम को मजदूर 10 दिन भर में करते हैं, उसे मशीन से एक घंटे में पूरा किया जा सकता है, लेकिन अधिक रेट की वजह से लघु और सीमांत किसान इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं। सभी किसान कृषि यंत्रों से खेती करें इसके लिए सरकार ने डीबीडी योजना लागू की है। आलू की खुदाई का समय शुरू हो रहा है। किसान आलू की खुदाई के बाद अगले साल बुआई भी मशीन से कर सकें, इसके लिए उद्यान विभाग ने इन मशीनों पर अनुदान योजना शुरू की गई है। जिला उद्यान अधिकारी आरसी राणा ने बताया कि इसका लाभ लेने के लिए किसानों को किसी भी फर्म से मशीन खरीदने के बाद बिल कार्यालय में जमा करना होगा। मशीन का आवेदन करने के लिए पहले उद्यान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद विभाग से मशीन खरीदने के लिए मंजूरी लेटर दिया जाएगा। फिर किसान मशीन खरीदेंगे। सत्यापन के बाद किसान के पंजीकृत बैंक खाता में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें