फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी पुतूलाल का निधन

Thu, 03 Jan 2019 09:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ ने शोक संवेदना व्यक्त की, सलामी दी
विज्ञापन

पूरनपुर/कसगंजा। गांव कसगंजा निवासी लोकतंत्र सेनानी पुत्तूलाल शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 61 साल के थे और डेढ़ साल से अस्वस्थ्य चल रहे थे। पुलिस गारद ने सलामी दी।
विज्ञापन

पत्नी राधा ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे पुत्तूलाल शर्मा ने अंतिम सांस ली। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम जेपी चौहान, सीओ कमल सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की गारद की सलामी दी गई। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि पुत्री पूनम देवी के बेटे ने दी। पुत्तूलाल की दो बेटियां पूनम और मीना है। दोनों की शादी हो चुकी है। अंतिम यात्रा में पूर्व प्रधान अजय शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, नरेश मिश्रा, विपिन, रामनिवास बाजपेई, रजनीश, राजीव कुमार आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें