बाइक अनियंत्रित होने पर दो कांवड़िए घायल
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तहसील के पास बाइक अनियंत्रित होने पर दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली के पटेल नगर निवासी जतिन और महेश दोनों हरिद्वार कांवड लेने के लिए गए थे। बुधवार शाम करीब चार बजे वह दोनों बाइक पर सवार होकर गंगाजल कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गहरे गड्ढे मे जा गिरी। दससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ दोनो शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिये खेकड़ा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दोनो घायलों के परिजन भी खेकड़ा सीएचसी पर पहुंच गये। और देर शाम उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अपने साथ दिल्ली ले गए।