खेकड़ा (बागपत)।
थाईलैंड में 12 से 18 मार्च तक चली अंतरराष्ट्रीय स्तरीय जूनियर वर्ग की जीत कुनैडो प्रतियोगिता में खेकड़ा पब्लिक स्कूल के छात्र ने गोल्ड मेडल जीत नगर का नाम रोशन किया। पदक लेकर लौटे छात्र का शहर के लोगों ने स्वागत किया।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी प्रदीप कुमार का पुत्र ललित राठौर स्थानीय खेकड़ा पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। ललित दिल्ली में कोच प्रवेश कुमार एवं मनीषा बंसल की देखरेख में जीत कुनेडो की अभ्यास कर रहा है। 12 से 18 मार्च तक थाईलैंड में राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर वर्ग जीत कुनेडो प्रतियोगिता चली। इसमें नगर निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र ललित राठौर ने भाग लिया। वहां उसने गोल्ड मेडल जीतकर नगर क्षेत्र का नाम रोशन किया। साथ ही गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटने पर नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में छात्र का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र शर्मा डब्बू, डॉ. राज कमल धामा, डॉ. सुरेंद्र धामा, अनुज कौशिक, प्रमोद गोस्वामी, मोहन धामा, धनपाल सिंह, हितैष शर्मा आदि रहे।