फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास निर्माण पूरा न कराने वाले 710 पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास निर्माण पूरा न कराने वाले 710 लोगों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

सर्किल के सभी थानों के अलावा गजरौला थाने में दी गईं तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूर्ण न कराने वाले 710 लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर होगी। खंड विकास अधिकारी ने पूरनपुर कोतवाली को 226, हजारा थाना को 79, माधोटांडा थाने को 287, सेहरामऊ उत्तरी थाना को 110 और गजरौला थाने में आठ लाभार्थियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्लाक के कई गांव के पात्रों के आवास स्वीकृत किए गए थे। आवास निर्माण को नियमानुसार धनराशि भी अवमुक्त हुई, लेकिन ब्लाक क्षेत्र के 710 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया। निर्माण पूर्ण न कराने वाले लाभार्थियों को नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद भी आवास निमार्ण पूर्ण न कराने पर 90 गांव के 710 लाभार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 226 लोगों के खिलाफ कोतवाली में, 79 के खिलाफ हजारा थाना में, 287 के खिलाफ माधोटांडा थाने में, 110 के खिलाफ सेहरामऊ उत्तरी थाने में, आठ लाभार्थियों के खिलाफ गजरौला थाना में तहरीर दी गई है। गांव टंडोला, चांटफिरोजपुर, सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा, गौतमनगर, अभयपुर इमलिया, विधीपुर, चांदूपुर, ढकिया केसरपुर के दो-दो, मटेहना ताल्लुके घुंघचाई, नविदया धनेश, रंपुरा कोन, धुरिया पलिया, रूद्रपुर, दोदपुर खल्लपुर, गोपालपुर, रमनगरा के तीन-तीन, धरमंगदपुर, मुजफ्फरनगर, खीरी नौबरामद, अजीतपुर बिल्हा, बंदीभूड़, मटैया लालपुर, भायपुर के चार-चार, सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर, मोहब्बतपुर, लोहरपुरा, निजामपुर लाल के पांच-पांच, हरीपुरकलां, बंदरबोझ, पताबोझी, मझारा ताल्लुके महाराजपुर, ग्रांट नंबर एक वानगंज, धनेगा के छह-छह, टांडा छत्रपति, राजपुर सिमरा, भैरोकलां, पूरनपुर देहात, शाहगढ़ के सात-साता, घुंघचाई, खांडेपुर, केसरपुरकलंा के नौ-नौ, अजीतपुर बिल्हा, कबीरंगज, गभिया सहराई, पटिहन के दस-दस, महोलिया, गोपालपुर, सिमराया महाराजपुर, अमरैया कलां के 11-11, पिपरिया संतोष, चतीपुर, रायपुर बिचपुरी के 12-12, टांडा गुलाबराय के 15, दुर्जनपुर कला के 16, सुल्तानपुर के 19, हरीपुर ताल्लुके चांदपुर, जमुनिया के 20-20, महाराजपुर, खिरकिया बरगदिया के 21-21, मैनी गुलडिय़ा, माधोटांडा के 25-25, बमनपुर भागीरथ के 28, भरतपुर, ढक्काचांट, मैनी गुलडिय़ा के 31-31, जादौपुर गहलुइया के 47 और अन्य गांव के एक-एक लाभार्थी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें