फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने हुनर दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने साइंस के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। विजेता छात्र-छात्राओं वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया । इसका शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा और मुख्य अतिथि केपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने साइंस के मॉडल तैयार कर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हयूमन स्केल्टन, चुंबकीय आकर्षण, सौर मंडल, पवन चक्की, विद्युत के सुचालक व कुचालक आदि मॉडल शामिल रहे। स्कूल के प्रबंधक ने विजेता छात्र, छात्राओं वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । विज्ञान प्रदर्शनी के संचालन में जितेंद्र डागर, राजेश कुमार, राशिद मलिक, सचिन कुमार, प्रयास भारद्वाज, शिल्पा ढाका, रेशु धामा, मीनाक्षी, संजय गुप्ता आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें