फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और सदस्य पद दो-दो नामांकन खारिज

विज्ञापन
नामांकन पत्र की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। निकाय चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें अध्यक्ष और सदस्य पद के दो-दो नामांकन खारिज हो गए। इसको लेकर नामांकन केंद्रों पर सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत नगर पालिका के अलावा जहानाबाद व न्यूरिया नगर पंचायत के लिए नामांकन स्थल बनाए गए थे। बुधवार को सुबह से ही प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन केंद्र पहुंचकर अपने नामांकन पत्रों की जांच कराई। शहर में अध्यक्ष पद के 44 और सदस्य पद के सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। जहानाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का एक नामांकन खारिज हो गया। चुनाव अधिकारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नबी हुसैन ने दो नामांकन पत्र जमा किए थे जिसमें एक बसपा सिंबल के साथ दूसरा निर्दलीय था, जिसमें अभिलेख अपूर्ण थे। इसलिए निर्दलीय नामांकन खारिज हुआ है। यहां कुल आठ प्रत्याशी थे, जिनकी संख्या आठ ही रहेगी। सदस्य पद के लिए भी कोई नामांकन खारिज नहीं हुआ। न्यूरिया हुसैनपुर नगर पंचायत से भी अध्यक्ष व सदस्य पद का कोई नामांकन खारिज नहीं हुआ।
बीसलपुर। एआरएम इंटर कॉलेज में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत हुई जांच में अध्यक्ष पद से शकुंतला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया था लेकिन अभिलेख पूर्ण न होने पर उनका नामांकन चुनाव अधिकारी गिरीश चंद्रा ने खारिज कर दिया। यहां सदस्य पद का कोई नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूरनपुर। निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में जाति प्रमाण पत्र लगाने पर वार्ड 16 से नूरजहां का नामांकन खारिज हो गया। आरओ तौलेराम ने बताया कि नूरजहां ने सक्षम अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था। चेयरमैन पद के आरओ रविकांत वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद सभी नौ नामांकन जांच में सही पाए गए हैं।
माधोटांडा। कलीनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। 16 प्रत्याशियों द्वारा एक से अधिक सैट जमा किए थे जिसपर अतिरिक्त नामांकन पत्रों को ही निरस्त किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पंचायत में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य पद के सभी 56 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन

अमरिया। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष और सदस्य पद का कोई नामांकन खारिज नहीं हुआ।

शुक्रवार को होगी नाम वापसी
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब शुक्रवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें