खेकड़ा (बागपत)।
नगर पालिका ने नगर में काठा मार्ग से गंदगी साफ कराई। मंगलवार को खेकड़ा पालिका ने काठा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से मार्गों के किनारे पडे़ गंदगी के ढेरों को ट्र्रैक्टर ट्राली में भरवाकर साफ कराया। मार्ग के समीप स्थित रामलीला मैदान के किनारे विगत काफी दिनों से लगे गंदगी के अंबार को भी मार्ग किनारे से दूर कराया। ताकि मार्ग से आने जाने वाले लोगों को गंदगी के बीच से न गुजरना पडे़। पालिका के अभियान के चलते लोगों ने राहत की सांस ली।