फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में मिलर्स की हड़ताल से धान के दाम गिरे

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : धान
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड की मिलर्स एवं आढ़तों की हड़ताल का असर पीलीभीत में देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंचे लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा मंडी में उन्हें कम दाम मिले। शुक्रवार 45 हजार क्विंटल की आवक हुई जिसकी बिक्री 1100 से 1275 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। धान तैयार होने के समय बारिश होने के चलते नमी का प्रतिशत बढ़ गया जिससे कटाई कुछ दिन प्रभावित रही। अब मौसम साफ होने पर धान की कटाई तेज हो गई है, जिससे मंडी में आवक दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। साथ ही बड़ी मात्रा में धान जिले से लगे उत्तराखंड के जनपदों में भी जा रहा है। लेकिन शुक्रवार को उत्तराखंड के राइस मिलर्स एवं आढ़तियों की हड़ताल हो गई, जिससे पीलीभीत की मंडी की आवक और बढ़ गई। सुबह से ही मंडी के गेट तक ट्रालियों की कतार लग गई। आढ़तों के सामने जगह न बचने पर किसानों ने रास्तों पर ही धान के ढेर लगा दिए। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। हालात यह थे कि मंडी में हर जगह धान के ढेर ही नजर आ रहे थे। मंडी में धान की बढ़ी आवक का असर किसानों को नुकसान देय साबित हुआ। अब तक 1150 से 1350 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा धान शुक्रवार को 1100 से 1275 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रह गया। सरकारी आंकड़ा भी बढ़ने लगा मंडी में आवक बढ़ने के साथ ही सरकारी क्रय केंद्रों पर भी आवक बढ़ने लगी है। डिप्टी आरएमओ डॉ. अवनीश झा ने बताया कि लगभग 75 प्रतिशत केंद्रों पर खरीद हो गई है। जल्द सभी केंद्र खरीद शुरू कर देंगे। अब तक लगभग 19 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें