फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षिको एवं छात्र, छात्राओ ने मनाया मीना का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना की दुनिया के अंतर्गत मीना दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने विद्यालयों को मीना के चित्रों, झालरों एवं गुब्बारों आदि से सजाया। साथ ही माह में सर्वाधिक उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र के सभी 105 परिषदीय स्कूलों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच के तहत मीना का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने कहा मीना कार्यक्रम के माध्यम से न पढ़ने वाली बालिकाएं विद्यालय से जुड़ जाएंगी। सभी बच्चों को मीना की दुनिया कार्यक्रम रेडियो से सुनवाया और कहानी से संबंधित प्रश्न पूछे। मीना कार्यक्रम की महत्ता से अवगत कराया और बालिकाओं को प्रतिदिन स्कूल भेजने का आग्रह किया। छात्र और छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने कहा मीना का जन्म दिन मीना दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीना दिवस का उद्देश्य तभी पूर्ण होगा, जब कोई छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी छात्राओं को मीना से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षित लड़की दो घरों को शिक्षित करती है। इस दौरान बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय, समन्वयक सुधीर वशिष्ठ, एबीआरसी अमित शास्त्री, राजीव धामा, विनोद कुमार, अनिल कुमार, ब्रिजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें