फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मेें पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न कर कार्यकारिणी का गठन हुआ था। बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों अध्यक्ष छोटेलाल सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सक्सेना, उपाध्यक्ष रंजीत ङ्क्षसह, सुनील सक्सेना, महामंत्री श्यामाचरन गंगवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सह सचिव गेंदनलाल, रविकांत सक्सेना, जितेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ बार काउंसलिंग के प्रदेश उपाध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बतौर विशिष्ट तिथि संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में अहम भूमिका है। समारोह की अध्यक्षता अशोक अग्रवाल और संचालन प्रदीप सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें