फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने नगर पालिका कर्मचारियों की ली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका सभागार में बुधवार दोपहर सदर विधायक ने सफाई, प्रकाश, निमार्ण आदि पर चर्चा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। शहरवासियों द्वारा इसकी लगातार शिकायत की जा रही है। यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को सुबह शाम सफाई कराने व दवा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार से पालिका की संपत्तियों के बारे में जानकारी कर सभी संपत्तियों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में देरी से पहुंचे वरिष्ठ लिपिक मतलूब खां की जमकर लताड़ लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। दुकानों के बारे में भी मालुमात की। जिस पर संपत्ति अधिकारी ने बताया कि 251 दुकानें ड्रमंडगंज ट्रस्ट की है जबकि शेष बची दुकानें पालिका है। इस पर विधायक ने दुकानों का किराया बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण मामले को लेकर कहा कि जो पुराने टेंडर हो चुके हैं उनमें शासन की मंशा के अनुरूप कराया जाए। 14वें वित्त आयोग से होने वाले आगामी कार्यों को लेकर ई टेंडरिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रकाश प्रभारी से आवास चौराहे से बेनहर कॉलेज चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय की प्रगति भी जानकारी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। यदि कहीं कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुरेंद्रप्रताप सिंह, जेई निर्माण दिनेश राजपूज, जेई जल सोमप्रकाश, लेखाकार विनोद त्रिपाठी, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, मोहम्मद अजहर, राजस्व निरीक्षक अफसर हसन खां, शिव कुमार, सफाई निरीक्षक अमित कुमार, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, रवि कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें