बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव हाफिजनगर बन्हाई के 11 लोगों द्वारा कोटेदार चयन की कार्यवाही निरस्त कराने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 14 जून से चलाया जा रहा आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एक अनशनकारी की हालत बिगड़ गई है।
गांव हाफिजनगर बन्हाई के 11 लोगों द्वारा कोटेदार चयन की कार्यवाही निरस्त कराने की मांग को लेकर 14 जून से रामलीला मैदान में आमरण अनशन चलाया जा रहा है, जो शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों के समर्थन में कई ग्रामीण बैठे। अनशनकारी नत्थूलाल की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई है। एसडीएम जेपी चौहान के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शुक्रवार को अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, जिसमें नत्थूलाल की हालत वास्तव में बिगड़ी हुुई मिली। टीम ने नत्थूलाल को दवाई दे दी है। इधर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इन तीन दिनों में अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई, जिससे ग्रामीणों में रोष है।