फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 512 विद्यार्थियों ने दी आंबेडकर ज्ञान परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के अवंती बाई बालिका इंटर कालेज में अंबेडकर ज्ञान देते विद्यार्थी। स्रोत आयोजक - फोटो : 26 जुलाई 2024 के अंक में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
पीलीभीत। आंबेडकर पायनियर्स सोसाइटी पीलीभीत की ओर से रविवार को आंबेडकर ज्ञान परीक्षा वीरांगना अवंतीबाई इंटर काॅलेज में कराई गई। परीक्षा में जूनियर और सीनियर वर्ग के 512 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर बढ़ाना तथा अपने राष्ट्र के महापुरुषों उनके विचारों, कार्यों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जानना व राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देना है। जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गो की परीक्षा में प्रत्येक के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दस सांत्वना पुरस्कार का प्रावधान रखा गया है।
परीक्षा में जूनियर वर्ग में पंजीकृत 428 प्रतिभागियों में से 385 प्रतियोगी और सीनियर वर्ग में कुल पंजीकृत प्रतियोगी 142 के सापेक्ष 127 प्रतियोगी सम्मिलित हुए। परीक्षा आंबेडकर पायनियर्स सोसाइटी के पदाधिकारियों की देख रेख में संपन्न कराई गई। कक्ष निरीक्षक की भूमिका में राजेंद्र सहाय, अनीता गौतम, राधारानी, जुगेंद्र पाल, शकुंतला देवी, हिमांशु गौतम, गायत्री मौर्य, सूर्य प्रकाश गौतम, मीनाकुमारी, प्रेमपाल, कामिनी सागर, साक्षी राठौर, काजल कठेरिया आदि अध्यापक रहे।
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं सोसाइटी के अध्यक्ष विद्याराम, गोपाल, केके रजक, भानु प्रताप सिंह, केके सागर, मीना कुमारी, प्रीति सिंह, कुंवरसेन गौतम, लाल करन ने संभाली। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें