फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे बाघ मित्र अतुल

Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेहनत और जज्बे से वन्यजीवों के संरक्षण में जुटे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ मित्र अतुल सिंह 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। उन्हें परेड में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इससे विभागीय अफसरों के साथ बाघ मित्रों में भी खुशी है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वर्ष 2019 में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से बाघ मित्र परियोजना की शुरूआत की गई थी। जंगल से सटे गांवों के जागरूक लोगों को जोड़कर बाघ मित्र बनाया गया। प्रशिक्षण देकर वन्यजीवों की निगरानी के साथ संघर्ष की घटनाएं रोकने पर जोर दिया गया।
बाघ मित्रों ने कार्यों का बखूबी निर्वहन करना शुरू किया। इसमें माधोटांडा निवासी अतुल सिंह के कार्य काफी सराहनीय रहे। जनपद में कई अभियान के दौरान बाघ मित्र अतुल सिंह ने मेहनत और लगन से सुर्खियां बटोरी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने भी अतुल सिंह के कार्यों की सराहना की। पीलीभीत के बाघ मित्रों का कार्य पूरे देख में सुर्खियां बना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीलीभीत के बाघ मित्रों के कार्य की सराहना की थी।
विज्ञापन

अब बाघ मित्र अतुल सिंह को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली से आमंत्रित किया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ मित्र अतुल सिंह वन्यजीव संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। यह पहला मौका होगा कि पीलीभीत से कोई बाघ मित्र दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा। यह गौरव की बात है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार एवं बाघ मित्रों ने अतुल सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें